YOU ARE VISITOR NUMBER :

FREE ! SUPER EFFECTIVE VAASTU MEMORY TRICKS / विद्यार्थियों के लिए वास्तु शाश्त्र का महत्व

लेबल:

ये अचूक नुस्खे आपकी मेमोरी बढ़ा कर आपको 'जिनिअस' बना सकते हैं.    

विद्यार्थियों को सदैव ईशान कोंड़ या वायव्य कोंड़ में ही बैठ कर अध्यन करना चाहिए. ईशान का अर्थ है उत्तर पूर्व का कोना,  और वायव्य का अर्थ है उत्तर पश्चिम का कोना. ईशान कोंड़ को इश्वर का स्थान माना जाता है. इस पर बैठ कर अध्यन करने का तात्पर्य है की इश्वर का आशीर्वाद आपको प्राप्त  होगा. इसके साथ ही सूर्य का उदय भी पूर्व दिशा से ही होता है,  अतः सूर्या की सकारात्मक ऊर्जा का समावेश भी आपमें होगा. यहाँ इस बात का ध्यान रखना ज़रूरी है की आपका मुख ईशान कोंड़ की तरफ हो. विद्यार्थी वर्ग को ये भी ध्यान रखना ज़रूरी है की उनकी पीठ के पीछे कोई खिड़की या दीवार खाली न हो. इससे उनमें एकाग्रता की कमी होगी. तथा अध्यन किया गया विषय जल्द ही भूल जाएँगे. इसके लिए आवश्यक है की वो अपनी पीठ के पीछे पहाड़ का चित्र लगायें. उससे दृढ़ता और एकाग्रता का भाव जागृत होगा. पढ़ते पढ़ते विद्यार्थियों को थकावट या नीरसता का अनुभव न हो, इसके लिए दाहिने हाथ की और झरने का चित्र लगाना चाहिए. नए उत्साह का संचार होगा. स्टूडेंट्स जिस रूम में बैठ कर अध्यन करते हों, वहां का रंग हल्का नीला या हल्का पीला होना चाहिए. ये दोनों ही रंग गुरु के होते हैं और गुरु अध्यन में सहायक होते हैं. 
पढने वाले इस्थान में प्रकाश की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए. कमरे में बल्ब या बल्ब या टियूब दाहिने हाथ पर लगी होनी चाहिए. उसके नीचे किसी महा पुरुष का चित्र होना चाहिए. आपको उसी महापुरुष के व्यक्तित्व से प्रेरणा मिलती रहेगी. उसीके गुण आपमें विज्सित होंगे. अपने मुख  के सामने गणेश जी का चित्र लगायें क्योंकि गणेश जी सर्व प्रमुख देव हैं और बुद्धि प्रदान करते हैं. जब भी आप अपने विषय से भटकेंगे गणेश जी आपको मार्गदर्शन करेंगे.

अपनी पथ्य सामग्री पर, किताब कापियों पर गुलाबी रंग के कवर चढ़ाइए, इससे अध्यन के प्रति आपकी रूचि बनी रहेगी. जब भी पढने के लिए बैठें तो पांच बार गहरी सांस लेकर छोडिये जिससे मस्तिस्क में चल रही अनावश्यक बातों  का अंत होगा, और एकाग्रता बढ़ेगी.              


द्वारा :- पंडित विनीत शाश्वत






(टाइपिंग मिस्टेक और ट्रांसलिट्रेसन की काम्प्लिकेसी के कारण कुछ समय के लिए इस आर्टिकल में लिखे रह गए एक आपत्तिजनक शब्द के लिए लेखक और पाठकों से ब्लॉग ओनर छमा प्रार्थी है.  उस शब्द को हटा दिया गया है )



0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें